गोंडा में गन पॉइंट पर 50 लाख की लूट, हेलमेट लगाकर सर्राफा की दुकान में घुसे बदमाश-कनपटी पर रख दिया असलहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/ गोंडा, अमृत विचार। जिले में दो बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। करनैलगंज बाजार में एक सर्राफा की दुकान पर दो अज्ञात बदमाश दुकान में घुसकर मालिक की कनपटी पर असलहा लगाकर करीब 50 लाख रुपए से अधिक के जेवर लूट ले गए। दहशत के मारे व्यापारी ने पुलिस को सूचना नहीं दी बल्कि 20 घंटे बाद घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम मौके पर पहुंचे। पूरे घटना की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर सर्राफा व्यापारी की तरफ से पुलिस को दी गई है। 

29 - 2024-03-05T211055.720

सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ शाह निवासी मोहल्ला गांधीनगर की दुकान ठठराही बाजार में है। सोमवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के नाते रात्रि 10 बजे व्यापारी अपनी दुकान पर आकर हिसाब किताब कर रहा था। तभी अचानक दो बदमाश हेलमेट लगाकर अंदर घुस आए और व्यापारी व उसके एजेंट जितेंद्र कुमार पाठक की कनपटी पर असलहा लगा दिया। उसकी दुकान पर रखा लगभग 10 किलो चांदी का जेवर और 600 ग्राम सोने का जेवर इसके साथ ही एक लाख 80 हजार रुपए नगद लूट ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने जान से मार देने की धमकी दी और भाग गए। घटना के बाद व्यापारी विक्षिप्त अवस्था में हो गया और 20 घंटे बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज दुकान में लगे कैमरे में कैद है। हालांकि सूत्रों की माने तो इस लूट में अधिक के जेवरात गए हैं। मगर व्यापारी द्वारा दहशत और डर के चलते तहरीर में दर्शाया नहीं जा रहा है।

ये भी पढ़ें -UP: शराब पिलाकर बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध...जेंडर चेंज करने में भी हुआ असहनीय दर्द, पुलिस को बताते हुए रो पड़ी ट्रांसजेंडर

संबंधित समाचार