रायबरेली: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे पिता-पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिले के रामनगर निवासी महेश अपने बेटे अनिल के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गया था। रात में ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी रानी खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्र को कुचल दिया। घटना में दोनों की ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही एक साथ पिता पुत्र की मौत की घटना से स्थानीय निवासी दुखी है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटना करने वाले ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात आए अधेड़ की हुई मौत

 

संबंधित समाचार