Farrukhabad: माफिया अनुपम दुबे के फर्जी बैंक खातों में 4.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर...लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता सस्पेंड

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे की मां के खाते में 4 करोड़ 30 लाख रुपये रोक के बाद स्थानांतरित करने पर लोक निर्माण विभाग के दो अधिशाषी अभियन्ताओं को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अब तक माफिया अनुपम दुबे की 1 अरब 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे अधिकारियों पर भी कार्यवाही शुरू कर दी जो माफियाओं की मदद कर रहे हैं।
माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे की मदद करने पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ओं को माफिया अनुपम दुबे के फर्जी खातों में 30 लाख का भुगतान करने पर सस्पेंड किया गया है। 

कानपुर मंडल के एकमात्र माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे के खातों को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सील किया गया था। इसके बावजूद भी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोध कुमार, और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रामकुमार पिथोरिया ने माफिया के फर्जी खातों में 4:30 करोड़ का भुगतान कर दिया। इसके बाद मामला अधिकारियों की टेबल पर चला।  

आखिरकार मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर दी है दोनों अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी हो गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। माफिया की मदद करने वाले अधिशासी अभियंताओं अवर अभियंता सहित छह लोग इस मामले की जद में आए थे।  

उत्तर प्रदेश में अब माफिया का राज खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों को भी चिन्हित करना शुरू कर दिया है जो अधिकारी माफिया की मदद कर रहे हैं। ऐसे में  माफिया अनुपम दुबे की मदद करने के मामले में दोनों अभियंता निलंबित किए गए है।

साथ ही उनके खिलाफ जांच के आदेश भी हुए हैं। जिलाधिकारी वीके सिंह और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ये भी पढ़ें-Kanpur News: अधिवक्ता को आया अनजान नंबर से अश्लील वीडियो कॉल; महिला के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

संबंधित समाचार