18 मार्च को मुरादाबाद आएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दो लाख लोगों के शामिल होने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीम करोरी आश्रम ट्रस्ट और लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से मुरादाबाद में 18 मार्च से 3 दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्या दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे। 

कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व बुधवार को नया मुरादाबाद स्थित लोहिया वन सेक्टर 6 में भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान विनीत गुप्ता रहे। विनीत गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य बात यह है कि बागेश्वर धाम सरकार के पीठधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार मुरादाबाद पधार रहे हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में लगभग दो लाख लोग हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने सभी महानगर वासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद से 10 मार्च को लखनऊ के लिए पहली उड़ान, निर्यातकों में खुशी

संबंधित समाचार