Farrukhabad: केबल डालने के लिए पोल पर चढ़ा युवक...नीचे गिरने से मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में युवक की मौत से परिजन बेहाल

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ठेकेदार के कहने पर केबल डालने के लिए पोल पर चढ़े मजदूर की गिरने से मौत हो गई। कोतवाली कायमगंज के ग्राम भटासा निवासी प्रेमचंद जाटव का 21 वर्षी पुत्र अंकुश कायमगंज में भगवती टॉकीज के निकट पोल पर चढ़कर केबल डाल रहा था। पोल गला होने के कारण टूट गया। जिसके वजह से अंकुश पोल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में साथी उसे लेकर कायमगंज सीएचसी गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

सुग्रीव ने बताया कि बिजली विभाग का ठेकेदार विकास उलियापुर क्षेत्र में अंकुश से केबल डलवा रहा था। अंकुश ने पोल के गले होने के कारण चढ़ने से मना कर दिया था। लेकिन ठेकेदार विकास ने अपनी जिम्मेदारी पर अंकुश को पोल पर चढ़ने को मजबूर किया था। अंकुश की मौत पर उसकी मां कलानी व पत्नी संध्या समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक का 2 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। जिससे एक वर्ष की पुत्री है।

ये भी पढ़ें- इटावा में सीएम योगी बोले- अब सैफई के नाम से डर नहीं लगता, पिछली सरकार नारियल फोड़कर शुभारंभ तो कर देते थे...

संबंधित समाचार