बहराइच: ग्राम प्रधान के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात, 12 लाख का सामान उठा ले गए चोर, हड़कंप
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बसौना माफी गांव के ग्राम प्रधान के यहां चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नगदी और सोने चांदी के जेवरात समेत 12 लाख मूल्य की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रामगांव थाना क्षेत्र के बसौना माफी गांव निवासी रिजवान खान ग्राम प्रधान है। ग्राम प्रधान के भाई लुकमान खान दोनों एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार देर रात को अज्ञात चोर घर में घुस गए। इसके बाद सभी ने निकासी के लिए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। फिर चोर घर से डेढ़ किलो वजन के चांदी का सिक्का, दो महिलाओं के सोने और चांदी के जेवरात, फूल और तांबा के बर्तन, नकदी चुरा ले गए। परिवार के लोगों को रात में ही चोरी की जानकारी हो गई।
ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने पुलिस टीम को रात में ही मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान के मुताबिक 12 लाख से अधिक मूल्य की चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर क्षेत्र की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: इस शिवमंदिर में ताला बंद करने से खुल जाती है 'किस्मत', महादेव होते हैं प्रसन्न, दूर-दूर तक है मान्यता!
