फिरोजाबाद: मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े 4 शातिर चोर, कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और भारी मात्रा में चोरी किया हुआ माल बरामद किया है। पकड़े गए चोर कई चोरियां एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चोरों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार रात्रि में भूड़ा नहर पुल से पटरी रोड पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भूडा नहर पुल से नहर के किनारे जाने वाली सड़क नगला प्रभु के पास बने पुल के पास कुछ चोर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। 

बताए स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो वहां पर पहले से खड़े बदमाशों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर दो फायर कर दिए। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस ने चार चोरों को पकड़ लिया। जबकि दो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। 

पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस और बड़ी मात्रा में चोरी किया हुआ माल बरामद किया है। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम जीशान पुत्र मजहर अलीखान जाति पठान निवासी शाही मस्जिद, आसिफ अली पुत्र शमशेर अलीखां जाति पठान निवासी मौहल्ला कटरा पठान, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र मौहम्मद शौकत अली निवासी नाई वाली गली रूकनपुरा मस्जिद के पास शिकोहाबाद और नगीन पुत्र मुन्ना खां निवासी मौहल्ला मसरूरगंज थाना रसूलपुर फिरोजाबाद बताया है। 

पकड़े गए चोरों ने भागे हुए साथियों के नाम कादिर उर्फ आदिल निवासी शाही मस्जिद कटरा पठान और शहरौज पुत्र वदरुल रहमान निवासी मोहल्ला गंज थाना दक्षिण बताया है।

मोहल्ला गढैया में हुई चोरी का किया खुलासा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों ने एक स्वर में बताया कि हम लोगों ने दिनांक 18 जनवरी की रात्रि में गढैया मोहल्ला में बन्द मकान में अलमारी के अन्दर से सोना व चांदी की चोरी की थी। जिसमें हम चारों लोग और भागे हुए कादिर उर्फ आदिल व शहरौज ने साथ मिलकर की थी। 

हम लोगों ने फिरोजाबाद शहर में अन्य स्थानों पर भी पूर्व मे चोरी कीं थी। सोने का सामान को छिपाकर रख दिया था। जिसको हम लोग चोरी के सामान का वंटवारा करने व अन्य जगह चोरी करने के लिये आए थे। चोरी के समय कुछ रुपए मिले थे व चांदी के सामान को हम लोगों ने राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेचकर जो पैसे मिले थे उनको हम छह लोगों ने आपस मे बांट लिए थे।

दिन में रेकी करते और रात में चोरी
पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे दिन को बंद मकानों की रेकी करते हैं और रात को चोरी करते हैं। चोरी के माल को बेचने से जो रुपए मिलते हैं उन रुपयो को हम लोग आपस मे बराबर बांट कर अपनी शौक मौज पूरी करते हैं। 

यह भी पढ़ें- बहराइच: ग्राम प्रधान के घर में 12 लाख की चोरी, डेढ़ किलो चांदी के साथ सोने के जेवरात ले गए चोर

संबंधित समाचार