Good news: जैनी केमिकल अंबेडकरनगर में 5800 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, बिजली और ग्रीन मेथेनाल का होगा उत्पादन
कृषि क्षेत्र के वेस्ट मटेरियल से किसानों को होगी अतिरिक्त आय, जनपद को पराली प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के पांच ट्रिलियन इकोनामी और मुख्यमंत्री के एक ट्रिलियन इकोनामी के सपने को साकार करने के उद्देश्य में जिले से भी अपना योदान दिया जायेगा। इस कड़ी में बुधवार को 5800 करोड़ रुपए का निवेश किया गया। निवेश के जरिये जैनी केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा जनपद में 5800 करोड़ रुपए का निवेश कर 350 मेगावाट बिजली व ग्रीन मेथेनाल उत्पादन किया जाएगा। जैनी केमिकल के प्रतिनिधियों द्वारा टांडा तहसील में वहां पर अपने प्लांट लगाने के लिए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और उप जिलाधिकारी सचिन यादव व जैनी केमिकल की टीम ने अपर मुख्य सचिव अतरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश चंद गुप्ता से लखनऊ जाकर बातचीत की। जिस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा भी सहमति जताई गई। इसके बाद इस टीम द्वारा यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल से भी वार्ता की। उन्होंने भी इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताई है।
.jpg)
यूपी नेडा व जैनी केमिकल में होगा लीज करार
जनपद से 100 एकड़ जमीन नदी के किनारे लीज पर दिखाया गया। जो 30 वर्ष से अधिक के लीज पर यूपी नेडा के द्वारा जैनी केमिकल के साथ लीज करार होगा। यहां पर उनके द्वारा कृषि क्षेत्र के वेस्ट मैटेरियल जैसे- गन्ना की खोई, धान की भूसी, पराली सहित अन्य वेस्ट मैटेरियल द्वारा 1515 टन प्रतिदिन ग्रीन मेथेनॉल व बिजली का उत्पादन किया जाएगा। लगभग वर्ष भर में 20 लाख टन कृषि क्षेत्र के वेस्ट मैटेरियल की आवश्यकता होगी। इसके माध्यम से जहां एक तरफ हमें विदेशी पेट्रोल खरीद के निर्भरता में कमी आएगी।
वहीं दूसरी तरफ कृषि वेस्ट मैटेरियल पराली आदि जलाने से प्रदूषण का भी बचाव होगा और साथ ही वेस्ट मैटेरियल के बिक्री से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इस प्रकार बायो फ्यूल के उपयोग से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष को मिलाकर जनपद के एक लाख से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से लाभ होगा।
ये भी पढ़ें -गोंडा: धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस के पूर्व कारागार मंत्री की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
