भाजपा में शामिल हुए लखनऊ व्यापार मंडल उपाध्यक्ष, पार्टी को करेंगे मजबूत
लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार खुद को मजबूत कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोग पार्टी में निष्ठा जताते हुए इससे जुड़ रहे हैं। बुधवार को इसी कड़ी में उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल धीरेद्र अवस्थी,(धीरू) ने अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली। उन्होंने लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि नीरज सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रमेश तूफानी तथा अनेक पार्षद उपस्थित रहे। धीरेन्द्र ने कहा कि वो पार्टी को सभी मोर्चों पर मजबूत करने का काम करेंगे।

बुधवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायकों और नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बता दें कि सहारनपुर से सपा विधायक रहे संजय गर्ग और बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही डुमरियागंज लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने भी BJP की सदस्यता ली। वहीं भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी घर वापसी कर ली है। इसके अलावा सपा के जालौन से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, बलरामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार निगम समेत सैकड़ों की संख्या में सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
ये भी पढ़ें -Loksabha election 2024: दल बदलने का सिलसिला जारी, पश्चिमी UP के ये बड़े नेता BJP में हुए शामिल
