चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को विशेष रूप से करें चिन्हित: एडीजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव तिथियों की घोषणा जल्द होने वाली हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन तेजी से चुनाव से संबंधित तैयारियों को पूर्ण करने में जुट गया है। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज भानु भास्कर, मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत व आईजी प्रेम कुमार गौतम ने जिला प्रशासन के साथ इस पर रणनीति बनाई।

पुलिस लाइन सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक में एडीजी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जा रहे सभी निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लें। सुरक्षा को लेकर जो संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथ हैं, उन्हें देख लें। वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को विशेष रूप से चिन्हित कर लें।

जनपद के बार्डर पर बैरियर तथा कैमरा लगाए जाएंगे। हर पल निगरानी होगी। बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए गए सरकारी स्कूल, जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार