लखनऊ: दबंगों के कब्जे से मुक्त कराए गए सरकारी स्कूल, जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में आसमान छूती जमीन की कीमतों के बीच लोगों की सरकारी स्कूलों की जमीन पर नीयत खराब हो रही है। आये दिन कहीं न कहीं बवाल से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जूझना पड़ रहा है। 

बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मौजदूगी किसी तरह से विद्यालयों को कब्जेदारों से मुक्त कराया। किला मोहम्मदी प्राथमिक विद्यालय में जहां दबंग बाउंड्री नहीं बनने दे रहे थे, वहीं सरोजनी नगर में निजी बिल्डर्स कंपनी अंसल की ओर से भुसवल कला जूनियर विद्यालय पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।

किला मोहम्मदी प्राथमिक विद्यालय का मुद्दा अमृत विचार ने भी प्रमुखता से उठाया था इस संबंध में दो दिन पहले सरकारी स्कूल की बाउंड्री नहीं बनने रहे दबंग शीर्षक से खबर का भी प्रकाशन किया था। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने सक्रियता दिखाते हुए मौके का निरीक्षण कर मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखा और तत्काल भूमि पैमाइश कराते हुए विद्यालय को कब्जेदारों से मुक्त कराया। जिसके बाद बुधवार को किला मोहम्मदी प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू हो सका है। 

इस दौरान बीएसए राम प्रवेश,खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव और एसीएम, तहसीलदार, लेखपाल, नगर निगम जोन के आठ के अधिकारी व आशियाना थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए लखनऊ व्यापर मंडल उपाध्यक्ष, पार्टी को करेंगे मजबूत

संबंधित समाचार