बरेली: आज से शहर की सफाई व्यवस्था ठप करेंगे सफाई कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन दिन से नगर निगम परिसर में धरना दे रहे हैं कर्मचारी, सुप्रिया ऐरन ने भी किया समर्थन

बरेली, अमृत विचार। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगे नहीं माने जाने पर गुरुवार से सफाई कार्य बंद करने का एलान किया है। कर्मचारी नगर निगम परिसर में तीन दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। धरना स्थल पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराते हुए आंदोलन का समर्थन किया।

सफाई मजदूर संघ के महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। रोजगार कार्यालय के जरिए कर्मचारियों का चयन करने के बजाए बाहरी संस्था के व्यक्तियों से सफाई कार्य कराया जा रहा है। ठेका एजेंसी निगम से कर्मचारियों के वेतन के रूप में 30 दिन का पैसा लेती है लेकिन कर्मचारियों को 26 दिन का ही पारिश्रमिक दिया जा रहा है। धरना स्थल पर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि यह सरकार महिला और गरीबों की विरोधी है। चुनाव में इस सरकार को आपके वोटों से ही हटाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी सफाई कर्मचारियों को काम बंद नहीं करने दिया। धरना स्थल पर निगम कर्मचारी भी पूर्व मेयर की आवभगत में जुटे रहे। आंदोलन के दौरान राजेन्द्र समदर्शी, पंकज बाबू, मिशन पाल सिंह, देवदास चौहान, विजय कुमार, राजेश कुमार, महक सिंह सहित तमाम महिला सफाई कर्मी भी मौजूद रहीं।

ये भी पढे़ं- बरेली: चीनी मिलों पर किसानों का 268 करोड़ रुपये का बकाया, डीसीओ ने किया नोटिस जारी

संबंधित समाचार