बरेली: नाथ महोत्सव...शंकरा ओ शंकरा भजनों पर झूम उठी नाथ नगरी, कार्यक्रमों ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली कॉलेज में सनातन संस्कृति के कार्यक्रमों ने मोहा मन

बरेली, अमृत विचार। नाथ महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को बरेली कॉलेज के मैदान पर सनातन संस्कृति के कार्यक्रम में कलाकारों के भजनों को सुनकर शिव भक्त झूमने को मजबूर हो गए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख विकास सक्सेना ने बताया कि डीजे आधारित पाश्चात्य संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सुपर साइकोज ने नाथ महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का स्वरूप बदला, जिसके बाद सनातन संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों किए गए। सुपर साइकोस का पहला कार्यक्रम अंत ही प्रारंभ है शीर्षक पर हुआ। कलाकारों ने शंकरा ओ शंकरा, होली खेले भजनों पर शानदार प्रस्तुत दी।

वहीं, हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आनंद आश्रम में भजन संध्या में काजल ग्रुप के गायकों की प्रस्तुति दी। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत, सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, महानगर प्रचारक मयंक साधु, सह महानगर कार्यवाहक आलोक प्रकाश, महापौर डॉ. उमेश गौतम, बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल, सह संयोजक नितेश कपूर, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश, नवीन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, नरोत्तम दास, गोपाल शर्मा, संजय शर्मा, रंजन दीक्षित, लोकेंद्र सिंह तोमर और राकेश भारती मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि से पहले शिवमय होगी नगरी, आज हजारों भक्त बजाएंगे डमरू
बृहस्पतिवार की शाम को बरेली कॉलेज में शाम 5:30 बजे शिव तांडव स्तोत्र पर हजारों शिव भक्त डमरू का वादन करेंगे। संघ ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी जयवीर सिंह शामिल हो सकते हैं। प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश रौतेला मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महानगर प्रचार प्रमुख विकास सक्सेना ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: नॉथ कॉरिडोर...सड़क खोदने पर केबल कटने पर 1.25 लाख का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार