बाराबंकी: महाशिवरात्रि कल, आज से ही महादेवा में पहुंचने लगे श्रद्धालु  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/ बाराबंकी,अमृत विचार। लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ने लगा है। मंदिर की समिति के अनुसार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का आकलन किया जा रहा है। अब तक यहाँ लगभग  लाखों शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके हैं। शिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शिवलिंग पर जाली लगा दी गयी है। जिसपर चढ़कर शिवभक्त शिवलिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ने के पीछे दसवीं बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा का समाप्त होना अहम कारण माना जा रहा है। हर कोई बम बम भोले जयकारे लगाते हुए और लोधेश्वर महादेव के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन दिख रहे हैं। 

लोधेश्वर मंदिर के चारों तरफ के प्रमुख मार्गो  पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुट रही है चारों ओर से आ रहे श्रद्धालुओं के जत्थे कदम से कदम मिलाकर मंदिर की और बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का क्रम निरंतर जारी है। जिसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। हाईवे से लेकर महादेवा मार्गों पर कांवरिया व शिवभक्तों का रेला दिखाई पड़ रहा है। पूरा महादेवा क्षेत्र हर हर बम बम के जयकारों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रशासन के द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। मेले की निगरानी  सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से की जा रही है। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए डॉग स्क्वाड, फ़्लट व पीएसी के जगह जगह तैनात किए गए। मेला में ढोलक बर्तन बिसात खाना आदि की दुकानें लगी है। मेले में लगी खिलौनों की दुकानो पर कांवरिया जमकर खरीदारी कर रहे है। मेले में अव्यवस्था ना हो इसके लिए साधनों से आने वाले कांवरियों के वाहन ऑडिटोरियम के पास स्टैंड पर खड़े करवाए जा रहे हैं।

6 - 2024-03-07T152901.719

जगह-जगह लगे भंडारे
लम्बी दूरी तय कर आ रहे कांवड़ियों के लिए स्थानीय समाजसेवियों व शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे चलाए जा रहे हैं जिनमे कही पर सब्जी पूड़ी हलवा तो कहीं फल वितरण कर रहे हैं। जिसे कावड़िया महादेव का प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं। 
 
अभरन में स्नान फिर शिव ध्यान
लोधेश्वर मंदिर पहुंच रहे कांवरिया सर्वप्रथम मोहनिया तालाब और मंदिर परिसर के निकट स्थित अभरन में स्नान करने के पश्चात व अपने मन में भगवान शिव का स्मरण करते हुए जलाभिषेक के लिए कतार में लग रहे है दोनों तालाबो पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से जल पुलिस नाव और लाइफ जैकेट के साथ तैनात है।

ये भी पढ़ें -Video: ओपी राजभर ने दिया बड़ा बयान, बोले-मेरे सामने DM और SP की Power...

संबंधित समाचार