बरेली: जिला पंचायत...31 करोड़ की 222 परियोजनाओं का ऐलान, तीन महीने में पूरी कराने का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अध्यक्ष रश्मि पटेल और सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया शिलान्यास

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत की 31.25 करोड़ की 222 परियोजनाओं का अध्यक्ष रश्मि पटेल और सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। इनमें सीसी रोड, खड़ंजा और नाले-नाली समेत कई निर्माण कार्य शामिल हैं।

जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में 14.71 करोड़ की लागत से 102 नालों के निर्माण का शिलान्यास किया गया। 14.72 करोड़ से 113 खड़ंजे तैयार होंगे। इसके अलावा सड़कों की मरम्मत पर 1.60 करोड़ और सीसी रोड पर 23.67 लाख खर्च होंगे। 

समारोह में सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि इन कार्यों से लोगों को राहत मिलेगी। अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि जिला पंचायत की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों विकास में कमी नहीं आने देंगी। प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और मुख्यमंत्री की ग्रामीण जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की प्राथमिकता पूरी करने में जिला पंचायत अग्रणी भूमिका निभा रही है। केंद्र और राज्य से मिलने वाले अनुदानों से इस वित्तीय वर्ष में विकास का खाका तैयार किया गया है। तीन महीने में ये सभी काम पूरे होंगे। समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार, अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसोदिया, हरिओम, नरायण यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज, नगर निगम में खड़ी की कूड़े से भरी गाड़ियां

संबंधित समाचार