लखनऊ: कमिश्नर रोशन जैकब ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह अहम निर्देश...
लखनऊ। मंडलायुक्त रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनील भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में प्रगति जननी सुरक्षा योजना में कितने लाभार्थी के भुगतान लंबित हैं उसकी जानकारी संबंधित से लिया। संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल में इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में 240950 लाभार्थियों का भुगतान किया गया है।
62624 लाभार्थियों का भुगतान लंबित है। जनपद लखनऊ में 33824 लाभार्थियों का भुगतान किया गया है 11779 लाभार्थियों का भुगतान लंबित है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के लंबित भुगतान तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा बहू के लंबित वेतन का भुगतान बिना विलंब किये ससमय कराया जाए। जिन अधिकारियों के स्तर से भुगतान प्रकरण लंबित है उन अधिकारियों व संबंधित बाबू का वेतन रोके जाने के साथ ही संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य नियमित रूप से कराते रहे, कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों का अभियान चलाकर चिंन्हाकन कराते हुए उनका टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लखनऊ में आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील प्रतिशत लखनऊ में 76.9 प्रतिशत है, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 14 के सापेक्ष 13 जांचे उपलब्ध है। नई पीएससी/सीएससी और अस्पतालों की वास्तविक क्रियाशीलता के संबंध में संबंधित द्वारा बताया गया कि नवीन पीएससी की संख्या तीन, नवीन सीएससी की संख्या एक है जिन्हें क्रियाशील कर दिया गया है ।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की crs पोर्टल पर नियमित एवं पूर्ण जन्म-मृत्यु का पंजीयन अनिवार्य रूप से शतप्रतिशत कराया जाए। जनपद लखनऊ में आयुष्मान कार्ड लक्ष्य 1602508 के सापेक्ष 784415 कार्ड बन चुके हैं। इसका प्रतिशत लगभग 48.95% है। नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत cataract सर्जरी व चश्मो का वितरण लखनऊ में 6897 के सापेक्ष 2937 चश्मे वितरित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: साइबर ठगी का नया तरीका, फोन कर अपराधी ने खुद को बताया सीबीआई अफसर, पीड़ित से ठग लिए 11 लाख
