यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 2.77 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा, जानिए कारण?
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की गुरुवार को हुई परीक्षा में करीब 2.77 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। हाई स्कूल में सामाजिक विज्ञान एवं इंटर में रसायन शास्त्र की परीक्षा का यह आंकड़ा बताया गया है।
हाई स्कूल की प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान एवं इंटर में व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा थी। प्रथम पाली में 29, 59,023 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें एक 77,521 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गये। इसी प्रकार द्वितीय पाली में हाई स्कूल की सिलाई एवं इंटर की रसायन शास्त्र व समाजशास्त्र की परीक्षाएं थी। इस परीक्षा में 20,18,283 परीक्षार्थियों ने को आना था। जिसमें 10,0 122 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से दोनों पालियों की बात करें तो 277683 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके।
बोर्ड सचिव दिब्यकान्त शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के दौरान एक बालिका नकल करते भी पकड़ी गई है।ब्इसी तरह 9 मार्च को 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 9 मार्च को 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। शुक्रवार को प्रथम पाली हाई स्कूल में गुजराती, उर्दू पंजाबी आदि विषयों की परीक्षा 3409 केंद्रों एवं इंटर की व्यावसायिक वर्ग के विषयों की परीक्षा 1091 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें हाई स्कूल में 63508 एवं इंटर में 32475 समेत कुल 95983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। द्वितीय पाली में इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर रिपेयर, रिपेयर व प्लंबर विषय की परीक्षा का एक केंद्र तथा इंटर की संस्कृति व कृषि वर्ग के विषयों की परीक्षा 5613 केंद्रों पर होगी।
यह भी पढ़ें: बहराइच: अभियुक्त के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर दबंगों ने किया हमला, छह नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज
