बहराइच: एसएसबी जवान ने अपने आवास में फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में जवान का शव फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बागपत जिले के थाना छपरौली अंतर्गत राठौरा गांव निवासी रवि आर्या (35) की तैनाती एसएसबी 42वीं वाहिनी में थी। उनका आवास नानपारा कोतवाली अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह एसएसबी जवान अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य साथियों ने आवाज लगाई। 

आवाज के बाद भी कोई मामला सामने न आने पर अन्य जवानों ने कमरे में देखा तो रवि आर्या पंखे में फंदे से लटकता मिला। इस पर हड़कंप मच गया। सभी ने जवान के आत्महत्या की जानकारी कमांडेंट को दी। कमांडेंट मौके पर पहुंच कर मृतक जवान के घर सूचना दी।

कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और सीओ राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसएसबी जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार के लोगों को बागपत में सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Maha Shivratri: सीएम योगी और भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

संबंधित समाचार