Kasganj: धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में उमड़े शिवभक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। देशभर के साथ कासगंज जिले में भगवान भोले नाथ की विशेष आराधना का पर्व महाशिवरात्रि परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के शिव भक्त कासगंज शहर के दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर भूतेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए जुटे हुए हैं। भक्त एक-एक कर भोलेनाथ के मंदिर में पहुच कर कांवड़ वेल पत्ते के साथ दुग्ध और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। 

आपको बता दें कि यह शिवरात्रि का पर्व साल में एक बार आता है, जिसका विशेष महत्व होता है। कहा जाता है भगवान भोलेनाथ भक्तों की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर भक्तों का बेड़ापार करते हैं। इसी को लेकर दर्शनार्थियों का कासगंज के भूतेश्वर मंदिर पर तांता लगा हुआ है।

मंदिर के पुजारी सुशील ने बताया कि आज का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का विशेष महत्व है। यह पर्व वर्ष में एक बार आता है, आज के दिन जो भी भक्त सच्चे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है, उनकी मुरादे पूरी होती हैं।

ये भी पढे़ं- Kasganj News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे 68 नवयुगल

 

संबंधित समाचार