तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब नोएडा में बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर आबकारी विभाग ने नोएडा में एक ट्रक से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर सकल दल ने शराब की पेटियां ले जा रहे ट्रक को सिरसा गोल चक्कर के पास से पकड़ा और आबकारी विभाग को इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक से 653 पेटी पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब मिली। श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शराब तस्करी करके उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक पर रोक लगाने वाले चौकी प्रभारी व कांस्टेबिल‌ पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर, जानें मामला

 

 

संबंधित समाचार