PM मोदी से संवाद में हरदोई के सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर भी किये गए आमंत्रित, सीखे टिप्स  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर से आमंत्रित किये गए क्रिएटर्स के साथ नई दिल्ली में संवाद किया। इस दौरान कई प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। जिले से भी तीन सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर इस कार्यक्रम में आमंत्रित किये गए। सोशल मीडिया क्रिएटर और इंफ्ल्युएंसर पुलकित शर्मा, पीडी गुप्ता और नवनीत कुमार को दिल्ली आमंत्रित किया गया था। तीनों ने बताया कि पीएम ने कई तरह के टिप्स भी दिए। जिससे समाज की सही तस्वीर लोगों को दिखाई जा सके,साथ ही सरकार की योजनाओं की पारदर्शिता धरातल पर कितनी है इसको भी समझा जा सके।  

गौरतलब है कि इस समय सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। अधिकांश राजनीतिक दलों ने अपनी आईटी टीम भी तैयार कर रखी है जो की अपनी पार्टी की बात सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करती है। बढ़ते टेक्नोलॉजी के दौर में सोशल मीडिया अपनी बात को रखने का एक अहम माध्यम बन चुका है। इस माध्यम को अब सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में भी प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा 23 सोशल मीडिया क्रिएटर को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया। 

बीजेपी दरअसल इनफ्लुएंसर के माध्यम से लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहती है। इस बैठक के माध्यम से सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के माध्यम से 2024 का लोकसभा चुनाव जितना चाह रही है। दिल्ली पहुंचे इनफ्लुएंसर के सोशल मीडिया पर लाखों करोड़ों फॉलोअर्स है बीजेपी इन इनफ्लुएंसर्स के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार का माध्यम बनाना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कंटेंट क्रिएटर की रीच काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगली बार भी वही सभी इनफ्लुएंसर से मिलेंगे और अगली बार का प्रोग्राम इससे और कहीं भव्य होगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सात उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किन्हें मिला टिकट?

संबंधित समाचार