अयोध्या: अमृत विचार की खबर का हुआ असर, नींद से जागे अधिकारी!, सहादतगंज बाईपास पर लगवाया संकेतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सहादतगंज बाईपास पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सड़क बंद कर संकेतक न लगाए जाने का मुद्दा प्रकाशित होते ही अधिकारी नींद से जाग गए। शनिवार को लखनऊ, गोरखपुर व अयोध्या के अंदर प्रवेश करने के लिए संकेतक लगा दिए गए। 

सहादतगंज बाईपास पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। हाईवे पर दूसरी लेन पर जाने के लिए पुल के नीचे सड़क बंद कर दी गई, लेकिन इससे पहले संकेतक नहीं लगाया गया। इससे बाईपास पहुंचने वाले यात्री आगे जाने के लिए इधर-उधर भटकते थे। लोग जोखिम उठाकर डिवाइडर कूदकर पार कर रहे थे। 

अमृत विचार ने शनिवार के अंक में बंद कर दी सड़क, नहीं लगाए संकेतक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर का प्रकाशन होते ही अधिकारी एक्शन में आए और बाईपास पर संकेतक लगवा दिए गए।

Untitled-9 copy

यह भी पढे़ं: अयोध्या: महादेव के रंग में रंगा रामोत्सव, शिव पंचाक्षर और दशानन अवतार ने मोहा मन, पंडाल में हर हर महादेव की दिखी गूंज

संबंधित समाचार