Kanpur Accident: जबरन ई-रिक्शा में बैठाने को लेकर छात्र को मारी टक्कर...इलाज के दौरान मौत
कानपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत
कानपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शा में जबरन सवारी बैठाने के दौरान टक्कर से घायल हुए कक्षा तीन के छात्र की शनिवार को मौत हो गई। छात्र बीते 10 फरवरी को अपनी 15 वर्षीय बहन संग बेकनगंज खरीदारी करने आया था। ई-रिक्शा में बैठी सवारियों से शराब की दुर्गंध आने पर किशोरी भाई संग कोतवाली के पास उतर गई थी। जिस पर जबरन ई-रिक्शे में बैठाने के दौरान हादसा हुआ था।
शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक मनोज तिवारी ने बताया कि उनका बेटा रचित तिवारी (10) कक्षा तीन का छात्र था। एटा में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए बीती 10 फरवरी को बेटी दिव्यांशी (15) के साथ रचित बेकनगंज गया था। वापसी के दौरान दिव्यांशी ई-रिक्शे पर बैठ कर जा रही थी।
कोतवाली के पास पहुंचने पर पास में बैठी सवारियों से शराब की दुर्गंध आने पर वह रचित के साथ ई-रिक्शे से उतर गई थी। जिस पर ई-रिक्शा चालक दिव्यांशी से जबरन बैठने की जिद करने लगा। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने अनियंत्रित होकर रचित को टक्कर मार दी थी। जिससे उसके सिर पर गंभीर रुप से चोट लग गई थी। परिजनो ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान रचित की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO
