Kannauj: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी खर्राटे मारते आए नजर...सोशल मीडिया में Video हो रहा वायरल
कन्नौज में ड्यूटी पर तैनात 112 पुलिस का सोते हुए वीडियो वायरल
कन्नौज, अमृत विचार। शहर के भूड़ा मंदिर के निकट यूपी 112 पुलिस का एक दुकान में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार सड़क के किनारे खड़ी है जबकि पुलिस चारपाई व तख्त पर सो रही है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ा मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात 112 के पुलिसकर्मियों का मन्दिर के सामने बने मकान में सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर के निकट रोड किनारे यूपी-112 की कार खड़ी है। इसमें जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है वह पास के एक मकान में बनी दुकानों में चैन से सो रहे हैं। जबकि एक दरोगा व एक पुलिस कर्मी वाहन में मौजूद हैं। वह भी आराम कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि इन यूपी 112 पुलिस के समय के अनुसार प्वाइंट तय हैं। इसलिए वह भूड़ा मंदिर के निकट गाडी खड़ी रखते हैं। कहीं से कॉल न आने से पुलिस कर्मी निकट के मकान के बाहर बनी दुकानों में एक सिपाही चारपाई पर तो दूसरा सिपाही तखत पर आराम से नींद मार रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Auraiya: पुलिस जीप के ऊपर बैठी युवती...बता मुझको सनम मेरे...तुझे कैसी मैं लगती हूॅं, गाने पर लगाए ठुमके, देखें- VIDEO
