उज्जैन: दूल्हा बने भोले बाबा, फूलों से सजाया गया सेहरा, जानें क्यों दोपहर में हुई महाकाल की भस्म आरती?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में आज यानि शनिवार को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल दूल्हा बनें। जिसके बाद उन्होंने अपने भक्तो को दर्शन दिए। वहीं, बाबा महाकाल का फूलों और सप्त धान का सेहरा सजाया गया। इस दौरान बाबा को सवा लाख बिल्व पत्र भी अर्पित किए गए। 

वही, बाबा महाकाल की भस्मारती साल में एक बार भस्म आरती दोपहर में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। इस दौरान परंपरा अनुसार, साल में एक बार महाकाल की भस्म आरती दोपहर में होती है, जबकि बाकी दिनों में सुबह के समय ही भस्म आरती की जाती है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या की महारानी का बरेली से रिश्ता, ऐतिहासिक है भगवान कृष्ण का पोर्ट्रेट

संबंधित समाचार