Kanpur: बैजयंत पांडा शहर आकर टटोलेंगे चुनावी तैयारियों की नस; जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से जानेंगे मन की बात
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी लोकसभा के प्रभारी बैजयंत पांडा 11 मार्च को शहर में रहेंगे। वह दोपहर में नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक कर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 सीटों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
इस बैठक के लिये क्षेत्र के पदाधिकारी, 17 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व लोकसभा विस्तारक को बुलाया गया है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दौरे को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय मुख्यालय केशव नगर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की, और जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पाण्डेय, दिनेश कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी, सुनील साहू, आलोक शुक्ला, शिव शंकर सैनी, सहित सभी मॉनिटरिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे।
