धर्म और रिलीजन में फर्क है और हमें इसके अंतर को समझना होगा: राज्यपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे संगम नगरी, कृष्णेश्वर महादेव मंदिर में की आरती

नैनी, प्रयागराज। शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान प्रयागराज पहुंचे। राज्यपाल डभांव में अपने रिश्तेदार गौश मोहम्मद शाहिम के यहां व्यक्तिगत रूप से मिलने पहुंचे थे। रिश्तेदारों से मिलने के बाद राज्यपाल कृष्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। कृष्ण देव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और भव्य आरती की। 

उन्होंने इस मंदिर में आने के प्रयोजन पर कहा कि हमारी संस्कृति की शुरुआत हो चुकी है। भारत में आज भी अच्छाई और संस्कृति जिंदा है। उन्होंने संस्कृत में श्लोक का उच्चारण करते हुए कहा कि एकं स: विप्र वदन्ति। हमारी धर्म संस्कृति की शुरुआत इसी घोषणा के साथ हुई थी। बड़े गर्व की बात है कि संगम नगरी में आज भी संस्कृति बरकरार है। 

उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह पर शिव भी हैं। यहां राम दरबार भी हैं, मां जगदम्बा भी हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि धर्म और रिलीजन में फर्क होता है और इस फर्क को हमें समझना होगा। 

इस मौके पर वहां पूर्व प्रधान डांडी सीताराम त्रिपाठी,  गौश मोहम्मद शाहिम, अब्दुल हमीद, पूरन त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, बलभद्र पांडेय, प्रशांत सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। सबसे पहले राज्यपाल गौश मोहम्मद शाहिम के घर पहुंचे। वहां पर अब्दुल हमीद, सीताराम त्रिपाठी, मुदस्सर हमीद, सैफुद्दीन नेता, पेश इमाम मस्जिद अल्हमीद डभांव,  मोहम्मद अशरफ रज़ानूरी आदि ने स्वागत किया।

Untitled-32 copy

यह भी पढ़ें: रायबरेली: निमंत्रण से लौट रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

संबंधित समाचार