रायबरेली: निमंत्रण से लौट रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शनिवार देर रात निमंत्रण से वापस लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है। पूरे सूबेदार निवासी अखिल प्रताप सिंह पुत्र भीम सिंह निमंत्रण में गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। तभी सूबेदार तिराहा के पास कुछ लोगों ने घेर लिया। वह कुछ समझ पाता तब तक हमलावरों ने फायर कर दिया और भाग गए। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लग दौड़ पड़े। आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहार ने बताया कि जिन पर आरोप लगाए गए है, उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढे़ं: वाराणसी: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, निकाला रोड शो, सीएम योगी साथ में रहे मौजूद

संबंधित समाचार