भू माफिया को सरंक्षण दे रहे प्रतापगढ़ सांसद, पट्टी विधानसभा के बाजारों में चिपकाए गए पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसपुर देवसरा/प्रतापगढ़,अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो है। प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता पर भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाते हुए पट्टी विधानसभा के आसपुर देवसरा के अमरगढ़, गौरमाफी, ढकवा, रामगंज, आसपुर देवसरा बाजार समेत अन्य कई बाजारों में पोस्टर चिपकाएं गए हैं। 

96

आरोप है कि भू-माफिया अनिल गुप्ता ने सांसद संगम लाल गुप्ता के सहयोग से कृषि बीज गोदाम अमरगढ़ की भूमि व बिल्डिंग पर कब्जा कर किया है। पोस्टर में बीज गोदाम के कर्मचारियों व क्षेत्रीय किसानों से गाली-गलौज करने का आरोप लिखा गया है। 

आगामी आम चुनाव में दांत खट्टा कर देने वाले भयंकर विरोध का दावा। राजकीय कृषि बीज गोदाम बचाओ संघर्ष समिति के नाम से रात के अंधेरे में अज्ञात लोगो द्वारा पोस्टर गया है। एसओ आसपुर देवसरा संतोष सिंह ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। अभी तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीएम योगी का डीपफेक वीडियो बनाने पर FIR,फेसबुक से मांगी जानकारी

संबंधित समाचार