टोल प्लाजा पर सपा नेता सुबोध चंद्र के समर्थकों ने दिखाई दबंगई, CCTV फुटेज हुआ वायरल
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या स्थित टोल प्लाजा पर सपा नेता सुबोध चंद्र के समर्थकों की दबंगई सामने आई है, जहां टोल प्लाजा कर्मियों के टोल टैक्स मांगने पर तोड़ फोड़ किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर खलीलाबाद के नेता सुबोध चंद्र यादव लखनऊ जा रहे थे तभी अयोध्या में टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने पर समर्थको ने बवाल किया और बगैर टोल टैक्स दिये काफिला चला गया। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स मांगने पर की गई हरकत CCTV में कैद हो गई। मामले में टोल प्लाजा प्रबन्धक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अयोध्या:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 10, 2024
लखनऊ - अयोध्या स्थित टोल प्लाजा पर सामाजवादी पार्टी नेता सुबोध चंद्र के समर्थकों की दबंगई सामने आई है जहां टोल प्लाजा कर्मियों के टोल टैक्स मांगने पर तोड़ फोड़ किया गया। #Video #VideoViral pic.twitter.com/yv5rLbUJhl
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीएम योगी का डीपफेक वीडियो बनाने पर FIR,फेसबुक से मांगी जानकारी
