अयोध्या: लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर पर लगा लंबा जाम, रेंगते रहे वाहन, सर्विस रोड नहीं संभाल पा रहा यातायात का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर पालीटेक्निक के पास रविवार को लंबा जाम लग गया। वाहनों की लगभग एक किमी लंबी लाइन लग गई। लोग परेशान रहे। वाहन रेंगते रहे। ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहन सर्विस रोड से निकाले जा रहे हैं लेकिन यह यातायात का दबाव नहीं झेल पा रहा है। 

हाइवे पर पालीटेक्निक के पास ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। दोनों ओर से आने जाने वाले वाहनों को हाइवे के सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। रविवार को दोपहर यातायात का दबाव बढ़ गया। लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद तो छोटे बडे वाहनों की लगभग एक किमी लंबी लाइन लग गई।

364

वाहन मुमताज नगर ओवरिब्रज से बाहर तक खड़े हो गए। जाम ऐसा लगा कि बाइक वाले भी नहीं निकल सकते थे। वाहन रेंगते रहे। जो वाहन इस जाम में फंस गए, वह काफी देर बाद जाम से नकल पाए। बाइक सवार दूसरा रास्ता खोजते रहे। यह स्थिति यहां लगभग दो घंटे तक बताई गई। ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने के दौरान भी यहां लंबा जाम लगता था। खासतौर से सुबह और शाम।

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए यहां यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस की तैनाती की गई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक यातायात व्यवस्था बेहतर रही। आसपास के लोगों कहना है कि पुलिस हटने के बाद फिर पुरानी स्थिति बन गई है। रविवार को दोपहर जाम के पीछे भी बेतरतीब वाहनों की आवाजाही रही। यातायात विभाग के लोगों का कहना है कि स्थिति सामान्य हो गई थी। निरीक्षण कर व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सीएम योगी का डीपफेक वीडियो बनाने पर FIR,फेसबुक से मांगी जानकारी

संबंधित समाचार