Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे का जाम बना नासूर, दुधमुंही बच्ची की मौत...दहाड़े मार-मारकर रोने लगी मां
हमीरपुर में जाम ने मासूम की जान ले ली
हमीरपुर, अमृत विचार। कानपुर-सागर हाईवे अक्सर लगने वाले जाम से लोग हलकान है। रविवार को दिन भर जाम से हाईवे जूझता रहा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर ट्रकों की खराबी से जाम की स्थिति बन रही है।
शनिवार रात को टू-लेन हाईवे जाम की चपेट में रहा। रविवार को भी दिन भर यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। जिला अस्पताल ला रहे पिता की बाइक यमुना पुल पर फंसने से बीमार दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत होने पर मां दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। मां को रोता देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई।

हाईवे पर कब कहां जाम लग जाए इसको लेकर हर कोई सशंकित रहता है। बाहर निकलने से पहले लोग गूगल मैप सर्च कर जाम की लोकेशन लेना नहीं भूलते हैं। रविवार को सुबह से लेकर अभी तक यातायात रेंग रहा है। कभी खुलता तो कभी लग जाता।
जाम की वजह से बसें अपने गंतव्य तक घंटों देरी से पहुंचीं। वहीं अन्य वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कानपुर-सागर हाईवे टू-लेन बनने के बाद से वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। यहां से सागर होते हुए भोपाल जाने वाले भारी वाहनों को करीब 200 किमी बच जाता है। आए दिन जाम लगने से जिला मुख्यालय समेत कानपुर , लखनऊ जैसे शहरों में आने-जाने परेशानी होती है।
इस समस्या का फिलहाल हल निकलता नहीं दिख रहा है। कई बार ओवरलोड ट्रक खराब होने से अक्सर जाम लग जाता है। सजेती थानाक्षेत्र से मौदहा तक ट्रक खराब होने से जाम लग जाता है। यातायात कर्मी व पुलिस बला जाम खुलवाने में जुटा रहा। कुछ देर रेंगते ही बेतवा पुल व कुछेछा में ट्रक खराब होने से जाम लग गया।
जनपद कानपुर देहात के थाना अमरौधा के किसवा गांव निवासी संदेश बाइक से पत्नी अनीता के साथ एक माह की बीमार दुधमुंही बच्ची को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने आए रहा था। तभी यमुना पुल पर भीषण जाम में फंस गया। जाम में उसकी बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से मां को बिलखते देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
ये भी पढ़ें- Kanpur: राम मंदिर दर्शन के लिए गए छह जिगरी दोस्त, घर आई मौत की खबर, सोशल मीडिया में वो आखिरी सेल्फी...
