अयोध्या: पीएम मोदी ने रामनगरी के लिए 57 करोड़ रुपये की सड़कों का किया लोकार्पण, जनता ने सुना लाइव प्रसारण
अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ से जिले की 13 सड़कों का लोकार्पण किया। सड़कें प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई है। इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सोहावल तहसील क्षेत्र के रायपुर मेला स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिले की 57.12 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 87.71 किमी. सड़क का लोकार्पण किया।
इनमें नागीपुर (अमरगंज से नागीपुर), इटौंजा वाया पूरे बदरी, बीकापुर इनायतनगर मार्ग से कोछा, अयोध्या-प्रयागराज मार्ग से बोदहरी, प्रयागराज-अयोध्या मार्ग से गोपालपुर से महावा, बसवार खुर्द से नहली का पुरवा, शाहगंज-इसौली मार्ग वाया जगन का पुरवा से देवगिरी, पूरे दरियाव से हरिनाथपुर, सिधौरा से (धर्मगंज) वाया देवगिरी, टी-टू से फिरोजपुर, टी-टू से अयोध्या रायबरेली मार्ग वाया मानापुर मोकलपुर, बिलहरघाट से फतेहपुर मुमताजाबाद, और टी पांच सुजागंज मार्ग से कैथी की सड़कें शामिल हैं।
कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, ज़िपं सदस्य अशोक मिश्रा, बबलू पासी, इंद्रभान सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
यह भी पढे़ं: एक्स-रे में दिखने वाला हर धब्बा टीबी नहीं होता, बारीकियों को समझें मेडिकल छात्र: डॉ. सूर्यकांत
