Fatehpur: डाकघर के खाताधारकों को इस दिन तक मिलेगी छूट; करना होगा ये काम, नहीं तो बंद हो सकते हैं खाते... पढ़ें खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। डाकघर के खाताधारकों को अब आधार और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। आधार और मोबाइल नंबर के बिना नये खाते भी नहीं खोले जा सकेंगे। साथ ही समय सीमा के भीतर आधार और मोबाइल नंबर नहीं लिंक कराने पर खाता बंद हो जाएगा। छोटी बचत योजनाओं में निवेश के लिए आधार और मोबाइल नम्बर को अनिवार्य कर दिया गया है। 

यदि आपका डाकघर में कोई खाता है और अभी तक आपने अपने खाते को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा है, तो 31 मार्च तक यह जरूर कर लें। ऐसा नहीं होने पर आपका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। तो इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर में जाएं और आधार कार्ड से अपना खाता लिंक करवाएं। 

ऐसा नहीं करने पर डाक विभाग की ओर से वैसे खातों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। बता दें कि, एक बार खाता फ्रीज कर देने पर आप उस खाते से किसी भी प्रकार का लेने-देन नहीं कर सकेंगे। मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक ने बताया कि कई खाताधारकों के पास डाकघर में खाता खुलवाने के समय आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था। 

ऐसे खाताधारकों के खाते आधार एनरोलमेंट आवेदन के आधार पर खोले गए थे। ऐसे खाताधारकों को खाता खोले जाने वाले दिन से छह महीने के अंदर आधार कार्ड की प्रति खाते को लिंक करने के लिए जमा करना होता है। वैसे खाताधारक जिन्होंने अभी तक पोस्ट ऑफिस में अपना आधार नंबर जमा नहीं किया है, उनके खातों को 31 मार्च के बाद बंद कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Fatehpur: सरकारी अस्पतालों समेत निजी क्लीनिकों में लगी मरीजों की भीड़; बदल रहा मौसम, दे रहा बुखार, ऐसे करें बचाव...

संबंधित समाचार