Bareilly News: लल्ला गद्दी का नाम लेकर युवक से बहनोई ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माफिया रहे अशरफ के साले सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी का नाम लेकर एक युवक से उसके बहनोई ने फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर हत्या कर शव गायब कराने की धमकी दी। इस मामले में नेकपुर सुभाषनगर निवासी पुष्पेंद्र पाल सिंह ने ग्रेटर कैलाश करगैना निवासी विवेक मेहता, जगदीश मेहता, मधु मेहता, रुचि कन्नौजिया समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुष्पेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विवेक मेहता ने उनकी बहन रुचि कन्नौजिया से 6 दिसंबर 2022 को आर्य समाज तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद पूरे परिवार ने बहन से रिश्ता खत्म कर लिया।

आरोप है कि कुछ दिनों बाद विवेक मेहता, जगदीश मेहता और मधु मेहता दबाव बनाने लगे और साथ ही प्लाट खरीदने और मकान बनवाने के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर बदमाशों से संबंध बता कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने लोन लेकर दो लाख रुपये दे दिए। इस बीच उनके पिता के नाम की जमीन बीडीए ने अधिग्रहण की तो उन्हें रुपये मिले। 

इसकी भनक लगते ही सभी आरोपी उनसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया तो धमकी भरे मेसेज भेजे। 22 जनवरी को विवेक, जगदीश, मधु मेहता समेत एक अज्ञात व्यक्ति दो मोटर साइकिलों से मढ़ीनाथ चौकी के पास मिले और वहां पर भी एक करोड़ रुपये न देने पर धमकी देते हुए कहा कि अब पूरे परिवार की खैर नहीं है। एक ने उनका जबरन अपहरण करने की कोशिश की। लोगों को आता देख मौके से सब फरार हो गए। 

तीन मार्च को विवेक मेहता ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए कहा कि रेहान गद्दी से उसकी बात हो गई है। वह जेल जाने से नहीं डरता है। उसी दिन रात विवेक मेहता और मधु मेहता स्कूटी से उसके घर आ धमके। घर का दरवाजा खटखटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने डर की वजह से गेट नहीं खोला। धमकी देते हुए कहा कि रिहान गद्दी और लल्ला गद्दी से बात हो गई है। अगर जल्द एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बांटे स्मार्टफोन, कानून के विद्यार्थियों को वकीलों की विरासत संजोकर रखने का दिया संदेश

 

 

संबंधित समाचार