लखनऊ: महिला केंद्रीय मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ मामले में हरकत में आई पुलिस, कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज की FIR
लखनऊ। एक महिला केंद्रीय मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये fir साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई है। मामले का जैसे ही संज्ञान लिया गया फौरन ये एक्स पर की गई पोस्ट को डिलीट करवाया गया। महिला केंद्रीय मंत्री की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की गई थी।
आपको बता दें कि साइबर क्राइम थाने के दारोगा की तहरीर पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले में एक्स से जानकारी मांगी है। डॉ. अरुणेश यादव के एक्स अकाउंट से ये पोस्ट की गई थी। महिला केंद्रीय मंत्री की आपत्तिजनक फोटो एक्स पर पोस्ट की गई थी। इस मामले के संज्ञान में आते ही राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया था।
खबर जल्द अपडेट होगी..
यह भी पढ़ें: यूपी में लोस. चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस अलर्ट, इस बार अपनाएगी नई तकनीक, करेगी इसका इस्तेमाल...
