Auraiya: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़...पैर में गोली लगने से एक घायल, तीन अन्य गिरफ्तार, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के कंचौसी मोड़ के पास सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अजब का पुरवा में मुखबिर की सूचना पर कई महीनों से संगीन धाराओं में वांछित चल रहे अपराधियों की पुलिस तलाश कर रही थी।  बाइक सवार चार लोगों के औरैया की तरफ आने की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर दी।

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को आते देख पुलिस ने उन्हें रोकाने के लिए कहा। सामने पुलिस को देख बदमाशो ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में गोली बाइक सवार एक बदमाश के दाहिने पैर में नीचे की तरफ लगी। जिससे वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

साथ में तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घायल बदमाश ने पूछताछ शुरू की, पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्याम बाबू निवासी अजब का पुरवा बताया। डॉक्टर ने घायल को सैफई रेफर कर दिया है। अस्पताल में सीओ महेंद्र प्रताप समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाय मेरा लाल! एक बार चेहरा तो दिखा दो...तीन दोस्तों की उठी अर्थी, चीत्कारों से गूंज उठा इलाका, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार