IPL 2024 : क्या MS Dhoni की टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा? अंबाती रायडू ने जाहिर की बड़ी इच्छा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगामी सीजन 22 मार्च से खेला जाना है। इसी बीच रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें होंगी, जो इस बार बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भाग लेंगे। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताए। लेकिन रोहित शर्मा को आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी से मुक्त कर दिया गया था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया। हार्दिक ने पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी की थी। आईपीएल 2022 में तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स को अपनी कप्तानी में खिताबी जीत भी दिलाई थी।

वहीं रोहित शर्मा को लेकर टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर अंबाति रायडू ने बड़ा बयान दिया है। रायडू भारतीय कप्तान रोहित को निकट भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं। रायडू मानते हैं कि रोहित 5-6 साल आराम से आईपीएल खेल सकते हैं और धोनी के रिटायरमेंट लेने पर वह सीएसके की कप्तानी भी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में रायडू की बातों में थोड़ा दम लग रहा है।

अंबाति रायडू कहा कि यदि एमएस धोनी रिटायर होते हैं तो वह टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं. वह मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। यह काफी अच्छा होगा यदि वह सीएसके के लिए खेलें और वहां भी जीत सकें। सीएसके में वह कप्तानी करेंगे या नहीं, ये उनपर निर्भर रहेगा। रोहित अगले 5-6 साल तक आराम से आईपीएल खेल सकते हैं। अंबति रायडू कहते हैं, 'अगर रोहित शर्मा कप्तानी करना चाहें तो उनके लिए पूरी दुनिया खुली हुई है। वह जहां चाहें, वहां आसानी से कप्तानी कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) से होगा।

फिलहाल रोहित भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की कप्तानी करेंगे। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी रोहित की कप्तानी पर मुहर लगा दी थी।

ये भी पढ़ें : All England Open : फॉर्म में चल रहे सात्विक-चिराग आल इंग्लैंड में करेंगे भारत की अगुवाई, पीवी सिंधु भी दिखाएंगी दम

संबंधित समाचार