बरेली: डीएम की मतदाताओं को जागरूक करने की नई पहल, गली-गली गाए जा रहे मतदाता जागरूकता गीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाअधिकारी ने नई पहल की है। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम  के तहत कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर में मतदान गीतों को बजा कर यह कार्य किया है। इन वाहनों के जरिए मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। 

जिलानिर्वाचन अधिकारी ( जिला अधिकारी )  रविंद्र कुमार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेत स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत नई पहल शुरू की है।

उक्त मतदाता जागरूकता गीत लाउड स्पीकर के माध्यम से जनपद के हर एक गाँव और नगर निकाय के हर एक वार्ड में गली-गली गीत को बजाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता जागरूक हो सकें तथा मतदान के दिन अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें।

ये भी पढ़ें-बरेली: मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तार कर हाजिर करने का आदेश, समन तामील न कराने पर कोर्ट की नाराजगी

संबंधित समाचार