सिक्किम: विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा, SDF ने पूर्व सीएम को नामची-सिंघिथांग से मैदान में उतारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगटोक। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने विधानसभा चुनावों की घोषणा से कुछ दिन पहले सोमवार को छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पदाधिकारियों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग रिकॉर्ड नौवीं बार विधायक बनने के लिए नामची-सिंघिथांग से चुनाव लड़ेंगे। 

मंगन जिले की लाचेन-मंगन विधानसभा सीट पर एसडीएफ ने पूर्व मंत्री हिशे लाचुंग्पा, काबी लुंगचोक सीट पर ग्नावॉन्ग चोपेल लेप्चा और द्जोंगु विधानसभा क्षेत्र से सोनम ग्यात्सो लेप्चा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगन जिले की ये तीनों विधानसभा सीट भूटिया-लेप्चा (बीएल) के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि लाचुंग्पा ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया है। 

गंगटोक जिले में मुख्य विपक्षी दल एसडीएफ ने अरिथंग विधानसभा सीट से आशीष राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। राय ने 2019 के विधानसभा चुनाव में एसडीएफ से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन अब वह फिर से पार्टी में लौट आए हैं। तुमिन-लिंगी (बीएल आरक्षित) विधानसभा सीट से एसडीएफ ने नोरजांग लेप्चा को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य में 12 सीट भूटिया-लेप्चा (बीएल) समुदाय के लिए आरक्षित हैं। 

यह भी पढ़ें- 'अब खुलेगी चंदे के धंधे की पोल... सिर के बल खड़ी हुई सरकार', SC की SBI को फटकार पर बोले राहुल गांधी

संबंधित समाचार