अयोध्या: चित्रकला से श्रीराम का जीवन दर्शन कराएंगे कलाकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में चित्रकार अपनी कला के जरिए श्रीराम का जीवन दर्शन प्रस्तुत करेंगे। अयोध्या धाम बस स्टेशन के निकट टेंट सिटी में आयोजित शिविर का सोमवार को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  अश्वनी कुमार पांडेय ने उद्घाटन किया।

राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित यह शिविर 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयोजक समिति के सदस्य नवल किशोर रस्तोगी ने बताया कि शिविर में भोपाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हैदराबाद, दिल्ली सहित अन्य स्थानों से 51 कलाकार शामिल होने के लिए आए हैं। 

सभी 16 मार्च तक श्रीराम के जीवन दर्शन और उनसे संबंधित पात्रों को चित्र के माध्यम से जीवंत स्वरूप को दर्शाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर की शुरुआत सोमवार से हो गई है। 16 मार्च को इसी स्थान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 17 मार्च के बाद लखनऊ के ऑडिटोरियम में भी कलाकृतियों का प्रदर्शनी लगेगी। इसके बाद यह चित्र ललित कला अकादमी को सौंप दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-India Alliance: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई ‘समन्वय बैठक’

 

संबंधित समाचार