प्रयागराज: 'नमो ड्रोन दीदी' योजना से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान, तकनीक की मदद से आसान होगी खेती
प्रयागराज, अमृत विचार। क्या आप किसान है, अगर हां तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। क्योंकि अब ड्रोन के माध्यम से खेतों में रसायनों का छिड़काव स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुद करेंगी। सोमवार को प्रयागराज के फूलपुर में आयोजियत कार्यक्रम में 104 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल तरीके से ड्रोन बांटे। जिससे अब ये महिलाएं ड्रोन के माध्यम से खेती किसानी का भी काम करेंगे।
प्रयागराज के इफको फूलपुर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया और उनसे संवाद भी किया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 110 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराया गया अब वह महिलाएं खेतों में किसानों के खेतोँ मे खाद व कीटनाशकों का छिड़काव करेंगे और अपने आर्थिक स्थिति को भी बेहतर कर पाएंगी।
किसान अपने खेतों में दवा छिड़काव के लिए ब्लॉक स्तर पर ड्रोन दीदी से संपर्क करेंगे। इसके बाद निर्धारित दर पर उन किसानों को ये मदद मिल सकेगी, खेतों में ड्रोन के माध्यम से दवा छिड़काव से किसान बीमारियों से भी बचेगा और पूरे खेत में अच्छे से यूरिया का छिड़काव भी हो सकेगा।
इस ड्रोन से एक बार में 10 लीटर तक दवा का छिड़काव कर सकता है जिससे किसानों को और अपनी फसल को बच्चा भी सकेगा। जब डेमो के लिये एक साथ 104 ड्रोन खेतों में दवा छिड़काव के लिए एक साथ उड़े सभी आश्चर्यचकित हो गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चेहरे भी खिल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र एम एल सी सुरेंद्र चौधरी ने बताया आप सरकार ने महिलाओं की रोजगार व किसानों के हित में भी एक कदम आगे बढ़ाया है। सरकार महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना चाहती है। उन्हे रोजगार देने चाहती है। इस ड्रोन की मदद से महिलाये भी अब आगे आकर खेती और किसानी के साथ स्वावलंबी बनेगी।
यह भी पढ़ें:-अंधविश्वास हुआ हावी! गहना और स्कूटी समेत लाखों का सामान लेकर गंगा में विसर्जित करने पहुंची युवती, जानें पूरा मामला
