लखीमपुर खीरी: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने रपटा पुल का किया लोकार्पण, 15 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने सोमवार को ग्राम पंचायत बैलहा के मिठुई-मटहिया मार्ग पर रपटा पुल का लोकार्पण किया। इस रपटा पुल के बनने से क्षेत्र के करीब 15 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

मिठुई-मटहिया मार्ग क्षेत्र के करीब 15 से अधिक गांवों को जोड़ता है। इस पर रपटा पुल न होने के कारण लोगों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नाव के सहारे लोग रास्ता पार करते थे। मार्ग से जुड़े गांवों के बच्चे भी शिक्षा के लिए नाव से आते-जाते थे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बनकर तैयार हुए पुलिस का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने लोकार्पण किया। 

उन्होंने कहा कि विकास करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा सरकार में देश में निरंतर विकास की गति बढ़ी है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, केपी राना, नागेंद्र सिंह सेंगर, रतीराम लोधी, सिंगाही नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, लक्ष्मण यादव, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, जुगुल किशोर, श्रवण कुमार लोधी, रमेश लोधी,धनीराम समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करना पड़ी भारी, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार