अयोध्या: बिल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण, 5.50 करोड़ की लागत से बनेगा गुड्स शेड
पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। दस करोड़ की लागत से बने बिल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण और 5 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले गुड्स सेड का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए यातायात की सुविधा का विशेष महत्व है।
भाजपा सरकार रेलवे व सड़कों का निर्माण कर विकास में गति प्रदान कर रही है। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। इसे उन्होंने मोदी की गारंटी बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री शारदा यादव, महानगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, रामप्रीत वर्मा, डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, स्वाति सिंह, मण्डल अध्यक्ष वरुण चौधरी मंडल प्रभारी दिनेश मिश्र, प्रधान अनूप वर्मा, स्टेशन अधीक्षक आरएस यादव, बी एस मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवनारायण तिवारी, अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश यादव, राजेश पाठक, प्रधान नारा रमेश सिंह, सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या में हुआ 2062 करोड़ की कुल पांच परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
