Banda News: हाईटेंशन लाइन में टकराने से डंपर धू-धूकर जला...ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में हाईटेंशन लाइन में टकराने से डंपर धू-धूकर जला

बांदा, अमृत विचार। तिंदवारी थाना के सैमरी नाले के पास हाईटेंशन लाइन में टकराने से डंपर धू धूकर जलने लगा। करंट उतार आने से बड़ा हादसा टल गया। बांदा फतेहपुर नेशनल हाईवे में जाम लग जाने से घंटो आवागमन बाधित रहा। इसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ट्रक को निकलवाकर जाम खुलवाया। बिजली विभाग को कई बार फोन करने पर भी व्यस्त बताता रहा और विद्युत पोल में लाइन चलती रही।

ये भी पढ़ें- यातायात के बारे में पूछना बुजुर्ग को पड़ा भारी...कानपुर में तैनात TSI ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया VIDEO

संबंधित समाचार