प्रयागराज: बीएमएस डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करते गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ /प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के एक बीएमएस डॉक्टर को पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ प्रतापगढ़ में अल्ट्रासाउंड करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डॉक्टर पर आरोप है कि वो भ्रूण लिंग का परिक्षण कर रहा था,जिसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम संतोष दुबे बताया जा रहा है,उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के भदरी क्रॉसिंग के पास एक हॉस्पिटल संचालित हो रहा था। हॉस्पिटल का मालिक संतोष दुबे है। जबकि अल्ट्रासाउंड सेंटर उसके पिता के नाम से चल रहा है। संतोष दुबे  पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ के जेठवारा कटरा गुलाब सिंह में संचालित आयुष क्लीनिक पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली थी कि वो यहाँ भ्रूण लिंग की जांच कर रहा है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड करते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले मे स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर संतोष दुबे समेत तीन अन्य के खिलाफ जेठवारा थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। 


ये भी पढ़ें -रामपुर : सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुसी कार, दो लोगों की मौत...पांच जख्मी

संबंधित समाचार