हरदोई में किडनैप कर मां-बेटी की हत्या, शव गायब करने का भी आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेहटा गोकुल थाने के यासीन पुर गांव से दोनों जबरन किए गए थे अगवा, कोर्ट की सुनवाई के बाद 6 के खिलाफ केस दर्ज

हरदोई, अमृत विचार। मां-बेटी को जबरन उनके घर से अगवा कर दोनों की हत्या के बाद उनके शव गायब कर दिए गए। काफी दौड़-भाग करने के बाद पुलिस ने एक नहीं सुनी,उसके बाद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और वहां हुई सुनवाई के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

बेहटा गोकुल थाने के यासीन पुर निवासी कुशमेष पुत्र सत्यपाल ने कोर्ट में दाखिल की अर्ज़ी में कहा था कि  पिछले साल 11 मई को कछौना कोतवाली के अरसेनी की गुड्डी पत्नी मंगली कुछ लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सरस्वती व उसकी पुत्री जान्हवी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दोनों को अगवा कर लिए गई। कुशमेष का कहना है कि जब वह घर वापस लौटा तो उसे आस-पड़ोसियों ने सारा किस्सा सुनाया। इसका पता होने पर जब वह अपनी पत्नी व बेटी को तलाशता हुआ उसके घर पहुंचा और उससे पूछा,लेकिन उसके पूछते ही गुड्डी भड़क गई,उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी दे कर भगा दिया। पत्नी और बेटी के लिए भटक रहे कुशमेष ने काफी दौड़-भाग की,लेकिन पुलिस नए उसकी एक भी नहीं सुनी। उसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। बेहटा गोकुल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुड्डी के अलावा कोतवाली देहात के मुरली पुरवा निवासी उदयराज,उसकी पत्नी बिट्टो,पिहानी कोतवाली के कुंइया की जमुना पत्नई लाल बहादुर व अरुणा और बिरला के खिलाफ धारा 452/364/504/506/34 के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

एसएचओ करेंगें मामले की जांच
बेहटा गोकुल थाने के यासीनपुर से मां सरस्वती व उसकी बेटी जान्हवी को अगवा कर उनकी हत्या कर शवों को गायब करने के मामले में दर्ज हुए केस की जांच एसएचओ राजवीर सिंह करेंगें। पुलिस ने कुशमेष की अर्ज़ी पर हुए कोर्ट के फैसले के हर एक पहलू पर गौर करते हुए लोगों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अपनी जांच के रुख को तय किया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: बीएमएस डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करते गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार