Chitrakoot News: देवांगना एयरपोर्ट पर उतरा पहला जहाज...आने-जाने वाले यात्रियों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट पर उतरा पहला जहाज

चित्रकूट, अमृत विचार। देवांगना एयरपोर्ट पर मंगलवार को लखनऊ से पहली फ्लाइट ने अपराह्न सवा तीन बजे के आसपास लैंड किया। डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, प्रमुख द्वार के महंत मदनगोपाल दास,  कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि ने इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया और सभी यात्रियों का स्वागत किया।

इसके बाद यही हवाई जहाज यहां से रवाना हो गया। आने वाले यात्रियों में संजय मंडाविया, सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. सत्यम तिवारी व अन्य 16 लोग रहे। जाने वाले यात्रियों में रामसागर चतुर्वेदी, रामेंद्र कुमार गौतम, संजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रताप रोहिल अग्रवाल थे। यात्री रोहिल अग्रवाल को प्रथम बोर्डिंग पास दिया गया।

ये भी पढ़ें- Piyush Jain News: इत्र कारोबारी पीयूष जैन कस्टम के मामले में दोषमुक्त...डीजीजीआई ने बरामद किया था 23 किलो सोना

संबंधित समाचार