अयोध्या: जमीन विवाद की अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के गोंड़वा तथा भग्गू पुरवा में जमीन विवाद में दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है, दोनों घटनाओं के पीड़ित पक्ष जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। बावजूद इसके, पुलिस ने किसी तरह …

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के गोंड़वा तथा भग्गू पुरवा में जमीन विवाद में दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है, दोनों घटनाओं के पीड़ित पक्ष जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। बावजूद इसके, पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

पहली घटना गोंड़वा गांव में उस समय घटी जब गांव के एक फौजी ने बुजुर्ग राम उजेरे के छप्पर को उसकी जमीन से हटा दिया और जब उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि फौजी ने दारू के नशे में अपने परिजनों के साथ उसको वहां से भगा दिया और अपने परिवारजनों के साथ मिलकर उसको तथा उसकी पत्नी और बेटी को लाठी डंडों से मारा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका मेडिकल कराकर न्याय दिलाने की बात कही।

दूसरी घटना रौनाही थाना के ही भग्गू पुरवा में हुई, जब अज्ञात लोगों ने एक गरीब विधवा के छप्पर में आग लगा दी। जिससे उसके घर मे रखे साइकिल, रजाई-गद्दे सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित विधवा ने आरोप लगाया है कि जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा था, इसकी जानकारी पुलिस को पहले से थी, लेकिन पुलिस के मामले को गंभीरता से न लेने की वजह से यह घटना घट गई। पीड़िता ने शासन/प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की।

संबंधित समाचार