Farrukhabad: सीएम योगी की सभा के लिए तैयार वाटरप्रूफ पंडाल; आज करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो बजे क्रिश्चियन ग्राउंड में सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी एक घण्टे तक सभा स्थल पर रुकेंगे। उनके सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जनता का आना शुरू हो गया है। 

शहरी क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सभा स्थल पर पहुंचे लोग दो बजे तक यहां बैठ कर सीएम योगी के आने का इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कांग्रेस नेता अजय कपूर आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान; भाजपा में हो सकते हैं शामिल...

 

संबंधित समाचार